Thursday, December 19, 2013

rajasthan gk quiz


1. बिजोलिया की तरह बेगूं क्षेत्र में भी किसान आंदोलन काफी प्रभावी रहा था। यहां के गोविन्दपुरा गांव में हुए गोलीकांड में दो किसान शहीद हुए थे। यह गोली कांड किस वर्ष हुआ था?
ANS: 1923
2. पिंगल भाषा पर जिस क्षेत्र का असर पड़ा था, वह है-
ANS: ब्रज
3. कलख वृद्ध सिंचाई परियोजना का संबंध किस ज़िले से है?
ANS:  जयपुर
4. स्थानीय भाषा राजस्थान की इस महत्वपूर्ण वन उपज को ‘टिमरू’ कहते हैं।
ANS: ​ तेंदू
5. इन्हें बागड़ की मीरां कहा जाता है।
ANS: ✓​ गवरी बाई
6. राज्य की सबसे छोटी बकरी की नस्ल है।
ANS: बारबरी
7. राजस्थान में सर्वाधिक प्रतिशत किस प्रकार के वनों का पाया जाता है ?
ANS: धौंक वन
8. भपंग किस प्रकार का वाद्य है ?
ANS: धन
9. मीरा-महोत्सव का आयोजन किस जिले में किया जाता है ?
ANS: चित्तौड़गढ़ में
10. विश्व की सबसे बड़ी तोप किस किले में स्थित है ?
ANS:  जयगढ़ दुर्ग

Wednesday, December 18, 2013

all rajasthan district name list

All Rajasthan Districts Name List
SR.NO District Name Population V.R.N Year
01 Ajmer ---- RJ-01 2013
02 Alwar ---- RJ-02 2013
03 Banswara ---- RJ-03 2013
04 Baran ---- RJ-28 2013
05 Barmer ---- RJ-04 2013
06 Bharatpur ---- RJ-05 2013
07 Bhilwara ---- RJ-06 2013
08 Bikaner ---- RJ-07 2013
09 Bundi ---- RJ-08 2013
10 Chittorgarh ---- RJ-09 2013
11 Churu ---- RJ-10 2013
12 Dausa ---- RJ-29 2013
13 Dholpur ---- RJ-12 2013
14 Dungarpur ---- RJ-11 2013
15 Hanumangadh ---- RJ-31 2013
16 Jaipur ---- RJ-14 2013
17 Jaisalmer ---- RJ-15 2013
18 Jalor ---- RJ-16 2013
19 Jhalawar ---- RJ-17 2013
20 Jhunjhunu ---- RJ-18 2013
21 Jodhpur ---- RJ-19 2013
22 Karauli ---- RJ-34 2013
23 Kota ---- RJ-20 2013
24 Nagor ---- RJ-21 2013
25 Pali ---- RJ-22 2013
26 Pratapgadh ---- RJ-35 2013
27 Rajsamand ---- RJ-28 2013
28 Sawaimadhopur ---- RJ-25 2013
29 Sikar ---- RJ-23 2013
30 Sirohi ---- RJ-24 2013
31 Sriganganagar ---- RJ-13 2013
32 Tonk ---- RJ-26 2013
33 Udaipur ---- RJ-27 2013

shree vankal viratra mata image


shree vankal viratra mata ji mandir photo
  more photo click here

Monday, December 16, 2013

शिक्षा क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया

बाड़मेर गोस्वामी समाज के आराध्य देव भगवान दत्तात्रेय की जयंती सोमवार को हर्षोल्लास से मनाई। गंगागिरी मठ से संत महात्माओं की पावन निश्रा और गोस्वामी बंधुओं की उपस्थिति में सुबह रथ पर भगवान दत्तात्रेय की प्रतिमा और भगवा ध्वज धारक घुड़सवार के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर धर्मसभा का आयोजन हुआ जिसमें संत महात्मा और गोस्वामी बंधुओं ने धर्म रक्षा को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम में चौहटन महंत जगदीशपुरी महाराज ने धर्म रक्षा की बात करते हुए गोस्वामी समाज को शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ सनातन संस्कृति और गोस्वामी समाज का सर्वांगीण विकास करने की बात कही। धर्म सभा में हमीरपुरा महंत नारायणपुरी, शेरगढ़ महंत शिवगिरी, रमणिया महंत महाबलवीर गिरी, तग भारती खुहड़ी, सांवलपुरी गुजरात, दयालपुरी सहित गोस्वामी समाज के पुरूषोत्तम गिरी, मदननाथ, हीर गिरी, राजपुरी, तेज भारती, रतनपुरी व नूतनपुरी गोस्वामी ने विचार व्यक्त किए। धर्म सभा के बाद गोस्वामी सेवा समिति शहर अध्यक्ष पुरुषोत्तम गिरी गोस्वामी एवं गंगागिरी मठ के कारोबारी महंत स्वामी खुशाल गिरी महाराज ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रतिभा खोज परीक्षा 29 को : गोस्वामी समाज की ओर से प्रतिभा खोज परीक्षा 29 दिसंबर को गांधी नगर स्थित गोस्वामी छात्रावास में आयोजित होगी। यह जानकारी परीक्षा संयोजक लक्ष्मणपुरी नोखडा़ ने दी।

Thursday, October 17, 2013

kiradu temple barmer

 kiradu temple barmer


यह स्थान राजस्थान के बाड़मेर से लगभग 35 किमी उत्तर-पश्चिम में है। किराडू के विश्व प्रसिद्ध पाँच मंदिरों का समूह बाड़मेर मुनाबाव रेलमार्ग पर खड़ीन स्टेशन से 5 किमी पर हथमा गांव के पास पहाड़ी के नीचे अवस्थित है। किराडू की स्थापत्य कला भारतीय नागर शैली की है। बताया जाता है कि यहाँ इस शैली के लगभग दो दर्जन क्षत विक्षत मंदिर थे लेकिन अभी ये केवल 5 हैं। यहाँ के मंदिरों में रति दृश्यों के स्पष्ट अंकन होने की वजह से किराडू को राजस्थान का खजूराहो भी कहा जाता है। सन् 1161 के एक शिलालेख के अनुसार किराडू का प्राचीन नाम किरात कूप था तथा यह किसी समय परमार राजाओं की राजधानी था। इतिहासकारों के अनुसार किरातकूप पर गुजरात के चालुक्य राजवंश के प्रतिनिधि के रूप में परमार शासकों का शासन था। बताया जाता है कि चन्द्रावती के परमार राजा कृष्णराज द्वितीय के पुत्र सच्चा राजा ने 1075 एवं 1125 ईस्वी के मध्य इस स्वतंत्र राज्य की स्थापना की। इन्हीं के वंशज सोमेश्वर ने सन् 1161 तक किराडू पर शासन किया तथा सन् 1178 तक यह महाराज पुत्र मदन ब्रह्मदेव के अधीन रहा और उसके बाद आसल ने यहाँ शासन किया था।

Thursday, September 26, 2013

Barmer News

भास्कर न्यूज. बाड़मेर किताबी ज्ञान, व्यावहारिक ज्ञान के साथ ब\'चे का संस्कारित होना जरूरी है। समय साक्षी है जब भी राष्ट्र पर विपत्ति आई है। तब महाराणा प्रताप, शिवाजी और महावीर स्वामी जैसे रत्नों ने देश को बचाया है। ब\'चे के मन मस्तिष्क पर जितना माता के संस्कारों का प्रभाव पड़ता है उतना किसी और का नहीं। इसलिए माता अपने ब\'चों को भली भांति संस्कारित करने पर जोर दें। यह बात विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित मातृ सम्मेलन को संबोधित करते हुए साध्वी प्रियरंजना ने कही। उन्होंने कहा कि जहां नारी का मान सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं। सम्मेलन के मुख्य वक्ता विद्या भारती के सदस्य राधेश्याम शर्मा ने कहा कि बालक में संस्कारों का संचार करने का सशक्त माध्यम मां ही है। उसी के दिखाए मार्ग पर चल कर एक बालक जीवन में आनेवाली कठिनाइयों का डटकर सामना करता है। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्मला सिंघल, विशिष्ट अतिथि कल्पना जैन ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन सुनीता ने किया। इस दौरान तेजराज कपूरिया, हनुमानचंद बोहरा, मनोहरलाल बंसल, रिखबदास बोथरा मौजूद थे। कार्यक्रम में खरतरग\'छ जैन संघ के अध्यक्ष मांगीलाल मालू एवं खेतमल तातेड़ मौजूद थे। bhaskar.com

Barmer News

बाड़मेर. अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति के घटक राजस्थानी महिला परिषद का गुरुवार को गठन किया गया। संभाग उप पाटवी चंदन सिंह भाटी ने बताया की राजस्थानी भाषा की मान्यता दिलाने के लिए देश भर में चलाए जा रहे अभियान से युवा महिला शक्ति के जुडऩे से अभियान को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिले में राजस्थानी भाषा की महत्ता जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राजस्थानी महिला परिषद का गठन किया गया है। महिला परिषद का गठन समिति महासचिव उर्मिला जैन की देखरेख में किया गया। इसमें छात्रा संघ अध्यक्ष सोनू राठौड़ को संयोजक मनोनीत किया गया है। इसी तरह नेहा ददानी को जिला पाटवी, करिश्मा भाटी को महासचिव, प्रियंका शर्मा को सचिव, दिप्ती चौधरी को उपाध्यक्ष, डिंपल खोरवाल सह संयोजक, निशा तिवारी को संगठन सचिव, दीक्षा कुमारी को सह सचिव नियुक्त किया गया है। महिला परिषद का शपथ ग्रहण समारोह कन्या विद्यालय में नवरात्र में आयोजित किया जाएगा। bhaskar.com

Wednesday, September 11, 2013

Barmer News


 बाड़मेर कुस्ती खेलते छात्र की मौत बाड़मेर


बाड़मेर कुस्ती खेलते छात्र की मौत बाड़मेर सरहदी जिले बाड़मेर के चौहटन कसबे में संस्कार भारती संसथान की तरफ सर आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित हो रही खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान एक छात्र की मौत हो गई। यह छात्र कुश्ती प्रतियोगिता का एक मेच खेल रहा था। मेच खेलने के दौरान उसकी तबियत बिगड़ गयी जिसके चलते ले जाया गया जहा उसे मृत घोषित किया गया।



 धार्मिक सदभाव के लिए भजन संध्या आयोजित बाड़मेर


धार्मिक सदभाव के लिए भजन संध्या आयोजित बाड़मेर।रविदास सत्संग मंडल की ओर
से धार्मिक सदभाव के लिए
बडारियो का मौहल्ला,बाड़मेर सिथत
शिव मंदिर में भजन संध्या का आयोजन
किया गया। हर-हर महादेव पैदल
यात्रा संघ के रामदेवरा में बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन करके लौटने पर
आयोजित इस सत्संग में सैकड़ों लोग
शामिल हुए।
आयोजक जगदीश वडेरा ने
बताया कि धार्मिक एवं सांप्रदायिक
सदभाव के लिए आयोजित भजन संध्या में श्यामलाल सुवासिया, कूंभाराम
सिगाडि़या, माधूलाल गोसार्इ, बाबूलाल
वडेरा, चनणाराम फुलवारिया, मोहन
फूलवारिया, श्रवण मोसलपुरिया,
लिखमाराम वडेरा एवं रतनाराम जाटोल
समेत कर्इ भजन गायकाें ने प्रस्तुतियां दी। इस भजन संध्या में
शिवकरण वडेरा, राजू, घनश्याम समेत
कर्इ कार्यकर्ताआें का सराहनीय
योगदान रहा।

 

अल्पसंख्यक मामलात मंत्री खान 23 तक जिले की यात्रा पर बाडमेर


अल्पसंख्यक मामलात मंत्री खान 23 तक जिले की यात्रा पर बाडमेर, 11सितम्बर। अल्पसंख्यक मामलात एवं
वक्फ़ राज्यमंत्री अमीन खां 23
सितम्बर तक जिले की यात्रा पर
रहेंगे। इस दौरान वे
विधालयों का निरीक्षण करेंगे
तथा विभिन्न आर.आर्इ. सर्किलोंं में जन सम्पर्क करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार
अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ
राज्यमंत्री खान 12 सितम्बर
को ग्राम पंचायत राणासर के
विधालयों का निरीक्षण करेंगे तथा रात्रि विश्राम देताणी में करेेंगे।
13 सितम्बर को आरक्षित
कार्यक्रम रहेगा। वे 14 सितम्बर
को तहसील शिव के आर.आर्इ.
सर्किल कानासर में जन सम्पर्क करेंगे।
इसी प्रकार वे 15 सितम्बर को आर.आर्इ. सर्किल भीयाड, 16
सितम्बर को आर.आर्इ. सर्किल
नीमला, 17 सितम्बर को आर.आर्इ.
सर्किल शिव, 18 सितम्बर
को आर.आर्इ. सर्किल गूगा, 19
सितम्बर को आर.आर्इ. सर्किल बालेवा, 20 सितम्बर को आर.आर्इ.
सर्किल हरसाणी, 21 सितम्बर
को आर.आर्इ. सर्किल गिराब, 22
सितम्बर को आर.आर्इ. सर्किल
खलीफे की बावडी तथा 23 सितम्बर
को आर.आर्इ. सर्किल गडरारोड में जन सम्पर्क करेंगे।
-0- राज्य अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष मेघवाल आज बाडमेर आएगें बाडमेर, 11 सितम्बर। राजस्थान
अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष
गोपाराम मेघवाल आज बाडमेर आएगें।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार
राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग
अध्यक्ष मेघवाल 12 सितम्बर को दोपहर 2.00 बजे समदडी से प्रस्थान
कर सायं 5.00 बजे बाडमेर आएगें। वे 13
सितम्बर को प्रात: 9.00 से दोपहर
12.00 बजे तक सर्किट हाउस बाडमेर में
जन सुनवार्इ करेंगे तथा दोपहर 3.00 बजे
से सायं 5.00 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में अनुसूचित जाति जन जाति एक्ट
एवं राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित
जाति जन जाति के कल्याण
संबंधी संचालित की जा रही योजनाओं
की जिला स्तरीय अधिकारियों के
साथ समीक्षा बैठक लेंगे तथा इसके पश्चात बाडमेर से प्रस्थान कर
रात्रि 9.00 बजे बालोतरा पहुचेगे।
मेघवाल 14 सितम्बर को प्रात: 10.00
बजे कीटनोद पहुंचेगे तथा ग्राम पंचायत
द्वारा आयोजित मेले में शिरकत करेंगे।
वे 15 सितम्बर को सिवाना में जन सुनवार्इ एवं जनसम्पर्क के बाद
सिवाना से सायं 5.00 बजे जयपुर के
लिए प्रस्थान कर जाएगें।


 भारत जगाने दौड़ा बाड़मेर


भारत जगाने दौड़ा बाड़मेर शिकागो धर्म सम्मेलन को समर्पित दिवस पर आयोजन बड़ी संख्या में युवाओं ने लिया हिस्सा बाड़मेर 11 सितम्बर 13 सिर पर भगवा टोपी पहने बुधवार
की रोज बड़ी संख्या में
युवा स्वामी विवेकानन्द के कदमों पर
चलते हुए भारत जगाने के लिए दौडे़।
बुधवार को सुबह स्थानीय गांधी चौक पर
चारों ओर उमड़ा युवाओं का सैलाब, एक विहगंम दृष्य प्रस्तुत कर रहा था,
स्वामी विवेकानन्द के षिकागो धर्म
सम्मेलन में हिन्दु धर्म पर दिये अदभुत
भाषण को समर्पित दिवस पर सम्पूर्ण
देष में भारत जागो दौड़ का आयोजन हुआ,
जिले में हुर्इ दौड़ में युवा शकित का अविस्मरणीय उत्साह नजर आया। युवा सम्मेलन के कार्यक्रम संयोजक
पूरसिंह राठौड़ ने बताया कि सवेरे आठ
बजे गांधी चौक से प्रारम्भ होकर स्टेषन
रोड़, अंहिसा सर्किल, विवेकानन्द
सर्किल, नेहरू नगर फाटक से होते हुए
आदर्ष स्टेडियम पहुंची, दौड़ को स्वामी प्रताप पुरी शास्त्री,
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघ
संचालक पुखराज गुप्ता, विभाग
प्रचारक बाबुलाल, जिला परिवहन
अधिकारी मनीष शर्मा ने
केसरिया झण्डी दिखाकर रवाना किया। विवेकानंद के आदर्षो को अपनाये युवा-
स्वामी प्रताप पुरी भारत जागो दौड़ को रवाना करने से पूर्व
स्वामी प्रताप पुरी शास्त्री ने
कहा कि एक बार फिर से भारत
को जगाने की मुहिम युवाओं ने शुरू की है
यह प्रेरणास्प्रद है। युवा वर्ग
स्वामी विवेकानन्द के आदर्षो को अपनाये। रन फोर नेषन Þदेष के लिये दौड़ोÞ-
बाबुलाल विभाग प्रचारक राष्ट्रीय
स्वयं सेवक संघ ने कहा कि भारत
का युवा देषहित के लिये दौड़े, उन्होनें
कहा कि युवाओं का सैलाब भारत
को इसी तरह जगाने के लिए दौड़ा तो दुनिया कोर्इ भी ताकत आगे
बढ़ने से रोक नहीं सकती। Þभारत जागो विष्व जगाओंÞ - के
नारो से गूंजा शहर भारत जागो दौड़ में स्कुली छात्रों के
साथ ही महाविधालय के विधार्थी,
युवा व्यवसायी सहित बड़ी संख्या में
युवा वर्ग ने षिरकत की। इस दौरान
सभी ने भारत जागो विष्व जगाओं, भारत
माता की जय, स्वामी विवेकान्द अमर रहे, नन्द के आंनद की जय विवेकानन्द
की सरीके उदघोष लगाकर शहर
को गुंजायमान किया। कार्यक्रम में
शहर के वरिष्ठ नागरिकों ने दौड़ में
हिस्सा ले रहे युवाओं का उत्साहवर्धन
किया। कार्यक्रम के अंत में दिलीप सिन्धी ने सभी का आभार व्यक्त
किया। युवा सम्मेलन कार्यक्रम संयोजक
पूरसिंह ने बताया कि 15 सितम्बर
को 1 बजे आदर्ष विधा मंदिर
लंगेरा रोड़ में युवा सम्मेलन रखा गया है।
उसमें अधिक से अधिक संख्या में
युवाओं को भाग लेने का आहवान किया है।



 


Barmer News

डीजीएम गुप्ता बोल रहा हूं,छह लाख रूपए खाते में डाल दो बाड़मेर। डीजीएम गुप्ता बोल रहा हूं, छह लाख रूपए एचडीएफसी पटना के साहिलकुमार के खाते में आरटीजीएस करवाओ। डीजीएम के आदेश की पालना में तत्काल आरटीजीएस करवा दिया गया, लेकिन बाद में पता चला कि किसी ने पप्पू बना दिया और बैंक को चपत लगा दी। स्टेट बंैक ऑफ बीकानेर एण्ड जयपुर शाखा कलेक्ट्रेट बाड़मेर के कार्यवाहक शाखा प्रबंधक गोविन्ददान देथा ने शहर कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया कि मंगलवार दोपहर करीब 3.26 बजे बैंक के बेसिक टेलीफोन नम्बर पर एक कॉल आया, जिसे अकाउण्टेण्ट रामपत गोटवाल ने रिसीव किया। कॉल करने वाले ने बताया कि मैं डीजीएम गुप्ता बोल रहा हूं, आरटीजीएस कौन देख रहा है, उससे बात करवाओ। गोटवाल ने आरटीजीएस प्रभारी सुदेश नेहपालिया का नाम बताया तो उसने सेलफोन नम्बर देने को कहते हुए बताया कि वह सेलफोन पर बात कर लेंगे। गोटवाल ने नेहपालिया का सेलफोन दे दिया। इसके बाद 3.28 बजे आरटीजीएस प्रभारी नेहपालिया के सेलफोन पर घण्टी बजी, जिसे उन्होंने रिसीव किया। कॉल करने वाले ने कहा कि मैं डीजीएम गुप्ता बोल रहा हूं, जैसा कहता हूं वैसा करो... एचडीएफसी पटना में साहिलकुमार के नाम के इस खाते (खाता नम्बर) में छह लाख रूपए आरटीजीएस करवाओ। नेहपालिया ने तुरंत ही इसकी पालना कर दी। कुछ देर बाद उन्हें लगा कि कुछ गड़बड़ तो नहीं हुई। उन्होंने कथित डीजीएम गुप्ता के सेलफोन नम्बर पर सम्पर्क किया तो फोन नो रिप्लाई आया। तुरंत ही साहिल के खाते की जानकारी ली गई तो पता चला कि पांच लाख रूपए पांच अलग-अलग खातों में ट्रांर्सफर हो गए हैं। गोल्डन एटीएम कार्ड के जरिए वह रूपए उठा दिए गए। बैंक प्रबंधन साहिल का खाता सीज करवाया, जिसमें एक लाख रूपए बचे हुए थे। इस धोखाधड़ी के जरिए बैंक को पांच लाख रूपए की चपत लग गई। शहर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्जकिया।

Barmer Images



BARMER IMAGES